Saturday, April 26, 2025

नोएडा में सुप्रीम कोर्ट की महिला अधिवक्ता की हत्या, भाई ने जीजा पर लगाया आरोप

 

नोएडा। जिले में सुप्रीम कोर्ट की महिला अधिवक्ता की निर्मम तरीके से हत्या कर देने का मामला सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता की संदिग्ध परिस्थितियों से हडकंप मचा हुआ है। उनके घर में लाश मिलने के बाद तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस के आला अफसर पहुंच गए। घर का दरवाजा तोड़कर महिला की डेड बॉडी को कब्जे में ले लिया गया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है। यह घटना कोतवाली सेक्टर 20 की है।

बताया जाता है कि दो दिन से महिला अपने भाई का फोन नहीं उठा रही थी। रविवार की शाम महिला अधिवक्ता के घर उसका भाई पहुंच गया। काफी देर तक उसने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी बहन ने दरवाजा नहीं खोला। शक होने पर उसने पुलिस की मदद ली। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजे को तोड़ा। इसके बाद पुलिस घर में दाखिल हुई तो सन्न रह गई। महिला की डेड बॉडी घर में पड़ी हुई थी। मृतका का पति फरार है।

[irp cats=”24”]

 

पुलिस के मुताबिक मृतका महिला की पहचान रेनू सिन्हा के रूप में हुई है। रेनू सिन्हा की उम्र 61 साल है। उनके बच्चे अमेरिका में रहते हैं। मृतका के भाई को जीजा नितिन सिंह पर हत्या का शक है। पुलिस इस मामले में सभी एंगल से जांच कर रही है। नितिन सिंह की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय