Tuesday, May 20, 2025

उत्तराखंड में सोडा सिरौली के पास मिला महिला का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

देहरादून। उत्तराखंड में थाना रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत सोडा सिरौली के निकट सिरवाल गढ़ में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। उसकी उम्र 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। महिला के सिर पर चोट के निशान हैं। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। प्राथमिक दृष्टता मामला हत्या का लग रहा है।

पुलिस को आशंका है कि हत्या कहीं और कर शव यहां फेंका गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। फिलहाल, शव की शिनाख्त नही हो पाई है। पुलिस मामले में आसपास पूछताछ कर रही है।

थाना रायपुर प्रभारी कुंदन राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है और घटनास्थल के आसपास मृतका की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से भी शव की पहचान करने की कोशिश कर रही है। साथ ही पुलिस द्वारा घटना के संबध में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय