Tuesday, July 2, 2024

सपा ने सबसे ज़्यादा 37 सीटें जीती, बोले अखिलेश-सकारात्मक राजनीति की जीत हुई

लखनऊ- लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को समर्थन देने के लिये उत्तर प्रदेश की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि यह सौहार्द-भाईचारे और सकारात्मक राजनीति की जीत है।


श्री यादव ने एक्स पर पोस्ट किया “ जनता को प्रणाम, जनमत को सलाम। उप्र की जागरूक जनता ने देश को एक बार फिर से नयी राह दिखायी है, नयी आस जगायी है। ये संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करवाने की जीत है। उप्र की प्रगतिशील जनता के विचार ही वोट के रूप में हमें मिले हैं। ये बँटवारे की नकारात्मक राजनीति के ख़िलाफ़, सौहार्द-भाईचारे और सकारात्मक राजनीति की जीत है। ये इंडिया गठबंधन और पीडीए की एकता की जीत है। सबको हृदय से धन्यवाद, दिल से शुक्रिया।”

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 


गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 80 सीटों के आज घोषित परिणाम में सपा के खाते में 37 सीटे गयी है जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस को छह सीटें मिली थी। भाजपा को वर्ष 2019 की तुलना में इस चुनाव में उत्तर प्रदेश में 29 सीटों का नुकसान हुआ है। उसे 33 सीटों पर संतोष करना पड़ा है हालांकि उसकी सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल को दो और अपना दल एस को एक सीट मिली है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय