Sunday, April 27, 2025

मेरठ में जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया सूरजकुंड बाल गृह व नारी निकेतन का निरीक्षण

मेरठ। आज जिला न्यायाधीश रजत सिंह जैन, जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं एसएसपी विपिन टाडा द्वारा सूरजकुंड बाल गृह व राजकीय पष्चातवर्ती देखरेख संगठन लालकुर्ती (नारी निकेतन) का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

सूरजकुंड बालगृह पर जिला न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने रसोईघर, शौचालय, लाईब्रेरी का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां बच्चों से वार्ता की तथा उनको दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुये संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

जिला न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने राजकीय पष्चातवर्ती देखरेख संगठन लालकुर्ती (नारी निकेतन) में बच्चों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सूरजकुंड बाल गृह का स्टाफ, नारी निकेतन का स्टॉफ सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय