Thursday, February 6, 2025

गाजियाबाद में पेट्रोल पंपों पर ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ का नियम हवा

गाजियाबाद। गाजियाबाद में हापुड रोड, मेरठ रोड, पुराना बस अड्डा स्थित पेट्रोल पंप पर दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के वाहन में ईंधन डलवा रहे हैं। हापुड रोड स्थित शास्त्रीनगर के पेट्रोल पंपों पर आसानी से बिना हेलमेट के तेल दोपहिया वाहन सवार ले रहे हैं। ये महज एक बानगी भर है।

 

मुज़फ्फरनगर में डॉक्टर के पास नहीं है कोई डिग्री, कर दिया महिला का ऑपरेशन, डीएम को की शिकायत

 

नो हेलमेट नो फ्यूल का नियम 26 जनवरी से लागू है लेकिन इसका पालन शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर नहीं हो रहा है। ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन सवारों को पेट्रोल दिया जा रहा है। कहीं कोई रोकटोक पंप कर्मियों की ओर से नहीं की गई है। तेल कंपनियों और परिवहन विभाग की चुप्पी से नियम-कायदे सब हवा में उड़ गए हैं।

 

मुजफ्फरनगर में डॉक्टर की लापरवाही से बिगड़ी मरीज की हालत, परिवार ने मेरठ ले जाकर मरीज की बचाई जान

शहर से लेकर देहात तक के पंप डीलरों के अनुसार कुछ दिन तक सख्ती की गई लेकिन लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। पेट्रोल पंपों पर कर्मचारियों और वाहन चालकों के बीच लड़ाई होने लगी। नियम लागू होने के बाद भी लोग बिना हेलमेट के पंप पर पहुंच जाते हैं। बिना हेलमेट के पहुंचे दो पहिया वाहन चालक जबरन तेल लेने का दबाव डालते हैं। इसी नोकझोंक से बचने के लिए पंप कर्मचारी तेल देते हैं।

 

राहुल गांधी के बयान पर विवाद, 15 फरवरी को कोर्ट करेगा सुनवाई

 

लेकिन कुछ पेट्रोल पंपों पर इसका पालन भी कराया जा रहा है। आरडीसी स्थित पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के ईंधन नहीं दिया जा रहा है। ‘नो हेलमेट, नो ईंधन’ का नियम लागू हुए नौ दिन हो गए हैं। लेकिन एक भी पंप पर बिना हेलमेट तेल नहीं देने की कवायद नहीं शुरू हुई। आपूर्ति विभाग और परिवहन विभाग की अनदेखी से शहर में नियम का पालन नहीं हो रहा है। आपूर्ति विभाग ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त हिदायत दी थी कि नियम का पालन हर हाल में कराया जाए। जिन पंपों पर नियम का पालन नहीं हो रहा है तो उनके सीसी कैमरे चेक किए जाएंगे।

 

 

 

दोपहिया वाहन सवारों से अपील कि गई थी कि जान की सुरक्षा करने वाले हेलमेट को पहनकर ही वाहन चलाएं। अन्यथा वाहनों का चालान किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने भी शहर के पेट्रोल पंपों का जायजा लिया था। उन्होंने खुद लोगों को हेलमेट लगाने के लिए जागरूक किया था। लेकिन इसके बाद भी आदेश और नियम सब हवा हो गए हैं।

 

 

जनपद के सभी पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो फ्यूल के वैनर, पोस्टर, होर्डिंग लगाए गए हैं। पंपों पर नियम का पालन कराया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी दोपहिया वाहन सवार विवाद कर जबरन ईंधन डलवा रहे हैं।

 

हेलमेट भी रखने लगे पेट्रोल पंप संचालक

पुराने बस अड्डे के पास पेट्रोल पंप पर नो हेलमेट नो फ्यूल का बैनर तो लगा है साथ ही हेलमेट भी रखा है। जिनके पास हेलमेट नहीं है, वह हेलमेट लगाकर पंप से तेल ले सकता है। पंप कर्मियों से इस बारे में पूछा गया तो बताया कि हेलमेट मालिक ने रखवाया है। जो दोपहिया चालक बिना हेलमेट के तेल लेने आते हैं वो उस हेलमेट को लेकर लगा लेते हैं। इसके बाद वाहन में तेल भरवाने के बाद हेलमेट को रख देते हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय