गाजियाबाद। विजय नगर स्थित क्रासिंग रिपब्लिक में महापौर सुनीता दयाल ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। महापौर व नगर आयुक्त के निर्देशन में लगभग 40 हज़ार वर्ग मी.भूमि खाली कराई गई है। लेकिन अभी लगभग 10 हज़ार वर्ग मी.कब्जा मुक्त होनी है।
राहुल गांधी के बयान पर विवाद, 15 फरवरी को कोर्ट करेगा सुनवाई
महापौर सुनीता दयाल व निगम अधिकारी लगातार नगर निगम की भूमि खाली कराने का कार्य कर रहे है। जिसमे महापौर खुद मौके पर जाकर कार्यवाही के निर्देश दे रहे हैं। जिससे भविष्य के लिए नगर निगम ख्याति को बचाया जा सके।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने देखा कि क्रासिंग से ट्रीटमेंट प्लांट मुख्य रोड पर यह भी है। जिसमें नगर निगम द्वारा आय के स्रोत बनाये जा सकते हैं। इस पर कार्य करने के लिए अधिकारियों के साथ वार्ता की गई है।
मुजफ्फरनगर में डॉक्टर की लापरवाही से बिगड़ी मरीज की हालत, परिवार ने मेरठ ले जाकर मरीज की बचाई जान
जिसमें महापौर ने भूमि पर बैंकेट हॉल, स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स,व्यसायिक भवन और दुकान आदि बनाने की रूपरेखा तैयार की है। भूमि पर किसी भी प्रकार के भवन बनाये जाने से निगम की आय बढ़ेगी। इसी के साथ नगर निगम की भूमि भी सुरक्षित रहेगी। महापौर द्वारा बनाई जा रही इस योजना पर प्लानिंग के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। महापौर ने पूर्व में कैला भट्ट एवं नूर नगर की भूमि खाली करवाई थी। जिसमें कॉप्लेक्स एवं दुकानें बनाए की प्रक्रिया निविदा में है। क्रासिंग में भी इसी प्रकार कार्य कर नगर निगम की आय बढ़ने के साथ ही जमीन भी कब्जा मुक्त होगी।
मुज़फ्फरनगर में डॉक्टर के पास नहीं है कोई डिग्री, कर दिया महिला का ऑपरेशन, डीएम को की शिकायत
महापौर ने अतिरिक्त 10 हज़ार वर्ग मी. भूमि का अवलोकन किया। जिसमें चार्जिंग स्टेशन बनाया हुआ है और कई टीन शेड डाल कर कब्जा किया हुआ है। बहुत लोगों ने पशुपालन का काम किया हुआ है। जिसको मौके पर जल्द से जल्द खाली करने की चेतावनी दी गयी है।
महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि नगर निगम द्वारा किसी स्थान पर भूमि खाली कराई जाएगी तो उसे ऐसे ही नहीं छोड़ा जाएगा। उस पर कोई न कोई योजना बनाई जायेगी या उसकी बाउंड्री कराई जाएगी। जिससे नगर निगम की भूमि सुरक्षित रहे और शहर में नगर निगम की भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सम्पत्ति प्रभारी पल्लवी सिंह, सम्पत्ति अधीक्षक रामाशंकर वर्मा और लेखपाल आदि उपस्थित रहे।