Monday, April 28, 2025

सीएम योगी के जन्मदिन को लेकर प्रदेश में उत्साह, की गई विशेष गंगा आरती, बुलडोजर पर लगाई सीएम की तस्वीर

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं हिन्दू युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक महंत गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के 51वें जन्मदिन को लेकर वाहिनी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

जन्मदिन के पूर्व संध्या पर रविवार शाम वाहिनी के महानगर और गंगा सेवा समिति के सदस्यों ने अस्सी घाट पर भोजन वितरण किया। सायंकालीन गंगा आरती में वाहिनी के कार्यकर्ता बुलडोजर के साथ शामिल हुए। आरती के पूर्व बुलडोजर पर मुख्यमंत्री की तस्वीर लगाकर बधाई स्वरूप कार्यकर्ताओं ने जयश्री राम का गगनभेदी नारा भी लगाया। मुख्यमंत्री के स्वस्थ दीर्घ जीवन के लिए मां गंगा से प्रार्थना कर विशेष गंगा आरती की गई।

कार्यक्रम में वाहिनी के वाराणसी मंडल प्रभारी अम्बरीश सिंह भोला, अस्सी घाट के तीर्थ पुरोहित बलराम मिश्रा, गंगा सेवा समिति के श्रवण मिश्रा, वाहिनी के महानगर मंत्री अभिषेक गोलू श्रीवास्तव, यश चतुर्वेदी, अभिषेक सिंह आदि शामिल रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय