Sunday, April 28, 2024

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज़, कई मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी, पीएम आज करेंगे मंत्रिपरिषद की बैठक

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नई दिल्ली। कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच भाजपा के शीर्ष नेताओं के बीच पिछले हफ्ते हुई व्यस्त बातचीत के कुछ दिनों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मंत्रिपरिषद की बैठक करने वाले हैं।

घटनाक्रम से वाकिफ सूत्रों ने बताया कि बैठक नए पुनर्निर्मित प्रगति मैदान के कन्वेंशन सेंटर में होने वाली है। यह बैठक तब होने जा रही है, जब 20 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। अगर कोई फेरबदल करना है तो संसदीय सत्र से पहले करना पड़ सकता है। कैबिनेट में फेरबदल दो साल पहले यानी जुलाई 2021 में हुआ था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

28 जून को मोदी की गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा से मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में कैबिनेट फेरबदल और यहां तक कि भाजपा के भीतर संगठनात्मक बदलाव की अटकलों का बाजार गर्म हो गया।

वह बैठक इससे पहले शाह और नड्डा की अलग-अलग मुलाकात के बाद हुई थी। कर्नाटक में हार के बाद अब कुछ महीनों बाद राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में महत्वपूर्ण विधानसभा चुनाव होने हैं, उसके बाद 2024 का लोकसभा चुनाव होना है। इसलिए 3 जुलाई की बैठक काफी राजनीतिक महत्व रखती है।

इसके अलावा, विपक्षी दलों के गठबंधन ने पहले ही लोकसभा चुनावों की रणनीति पर विचार-विमर्श शुरू कर दिया है और महाराष्ट्र में प्रमुख विपक्षी दल एनसीपी को दलबदल का सामना करना पड़ रहा है। इसके कई विधायक रविवार को सत्तारूढ़ शिवसेना (एकनाथ शिंदे)-भाजपा गठबंधन में शामिल हो गए। राजनीतिक विश्‍लेषकों के मुताबिक, आने वाले दिनों में देश में बड़ा राजनीतिक मंथन देखने को मिलने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कैबिनेट से पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, पुरषोत्तम रुपाला, दर्शना जरदोश और मनसुख मांडविया की रुखसती हो सकती है। पीयूष गोयल को अगर कैबिनेट से हटाया जाता है, तो उन्हें राजस्थान बीजेपी का प्रभार मिल सकता है।  गोयल पिछले 15 दिन में 3 बार राजस्थान का दौरा कर चुके हैं।  मोदी कैबिनेट के फेरबदल में बिहार-यूपी के मंत्रियों का भी पत्ता कट सकता है. केंद्रीय मंत्रिमंडल में बिहार और यूपी से 20 मंत्री हैं।  बिहार से अश्विनी चौबे, पशुपति पारस और आरके सिंह की कुर्सी खतरे में है। उत्तर प्रदेश से महेंद्र नाथ पांडेय, अजय मिश्र टेनी समेत 4 मंत्रियों की कुर्सी खतरे में है। महाराष्ट्र से शिंदे गुट ने 3 मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल का प्रस्ताव दिया है, वहीं प्रफुल्ल पटेल को भी विस्तार में मौका मि सकता है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय