Sunday, May 19, 2024

भाकियू अराजनैतिक के प्रवक्ता बोले, किसानों को एमएसपी की जरूरत नहीं, फिक्स हो किसानों की आमदनी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। सोमवार को मुजफ्फरनगर के परिक्रमा मार्ग स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत की 12वीं पुण्यतिथि और भाकियू अराजनैतिक के स्थापना दिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

भाकियू अराजनीतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि आज संगठन के सभी लोगों ने इकट्ठा हो करके किसानों के मसीहा महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए यह प्रण लिया है के उनके बताए रास्ते पर चलेंगे चाहे व्यक्तिगत कितनी भी परेशानियां हो।

उन्होंने कहा कि जैसे महेंद्र सिंह टिकैत जी अराजनीतिक स्वरूप के रूप मे एक मजबूत स्तंभ के रूप में उभरे हैं। ऐसा ही हमारा प्रयास रहेगा। कोई भी राजनीतिक गतिविधियां हमारे संगठन में ना हो, आज हम अपने मसीहा को याद कर भावुक है, कि उनकी आज के समय में बहुत आवश्यकता थी, कम समय में वह हमारे बीच से चले गए लेकिन उन्होंने जो रास्ता दिखाया है वह इतना बड़ा मार्ग है उस पर हम चलेंगे तो निश्चित रूप से किसान कोम का भला होगा।

भारतीय किसान यूनियन राजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि की सरकारों को किसानों के एमएसपी के फार्मूले को बदलना चाहिए और किसानों को भी उसने आमदनी तय करने की आवश्यकता है जिससे उसका परिवार चल सके है। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मांग यह है कि जैसे देश में एक फोर्थ क्लास कर्मचारी की तनख्वाह भी 18000 रु तय है कि उससे कम उसे मिलेंगे नहीं। 5-7 10 हजार जो सरकार को उचित लगता हो जिससे एक परिवार चल सकता हो उतनी आमदनी किसान की भी फिक्स होनी चाहिए। यदि इतनी आमदनी नहीं होती तो सरकार किसान के नुकसान की भरपाई करे किसी भी रूप में।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय