Monday, May 20, 2024

घोसी में दौड़ी सपा की साइकिल, मेरठ में बांटी गई मिठाई, गदगद हुए कार्यकर्ता

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। घोसी में सपा प्रत्याशी की जीत पर मेरठ में सपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी है। घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी की जीत होने से सपाइयों में हर्ष है। घोसी उपचुनाव के परिणाम से सपा कार्यकर्ता गदगद है। मेरठ में सपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को मिठाई बांटकर खुशी मनाई। उधर, रालोद प्रमुख चौधरी जयंत ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि इंडिया गठबंधन का हौसला बढ़ाने के लिए घोसी के मतदाताओं का धन्यवाद।

बताया गया कि मेरठ कैंट विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी सरदार परविंदर सिंह ईशू के नेतृत्व में घोसी विधानसभा में उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को जनता ने भारी वोट देकर विजय बनाया। इस खुशी के मौके पर मेरठ में जीरो माइल बेगमपुल पर सपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इस दौरान परविंदर सिंह ईशू ने कहा कि जैसे घोसी की जनता ने भाजपा के प्रत्याशी को हटाने का काम किया है। वैसे ही देश की जनता दिल्ली से बीजेपी की सरकार हटाने का काम करेगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय