Sunday, April 27, 2025

मेरठ में प्रदेश संयोजक ने सुनीं व्यापारियों की समस्याएं

मेरठ। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि भाजपा सरकार व्यापारियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है, किसी भी हाल में व्यापारियों को कोई भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए महीने में एक दिन में ख़ुद व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्या सुना करूँगा ,जिसमें उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। वह बुधवार को कसेरठ बाजार स्थित जैन धर्मशाला में व्यापारियों के साथ संवाद कर रहे थे।

 

विनीत शारदा ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार में व्यापारियों का उत्थान करने का काम किया गया है। व्यापार को बढ़ावा देने के लिए ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया। लघु व सूक्ष्म औद्योगिक इकाइयों के लिए योजनाएं संचलित की गई। जिसका आज व्यापारी वर्ग को लाभ मिल रहा है। वहीं व्यापार करने के लिए प्रदेश में सुरक्षा का माहौल बनाया गया। इसलिए प्रदेश ही नहीं ब्लकि देश-विदेश का निवेशक भी उत्तर प्रदेश में व्यापार करने को लालाहित है।

[irp cats=”24”]

 

वहीं कुछ व्यापारियों ने हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण से संबंधित शिकायत की। इसपर विनीत शारदा ने प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नितिन गौड से फोन पर बात की। उन्होंने व्यापारियों की समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता, नगर अध्यक्ष दक्षिण सुनील वर्मा, जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल  विजेंद्र पंसारी , जिला सह संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ दीपांशु गर्ग,विनोद वर्मा, अनिल जैन, विनीत जैन, अंकित जैन, पुरोषोत्तम शरण अग्रवाल, राजीव जैन, सौरभ जैन, अभिषेक जैन, विनोद वर्मा, चन्द्रप्रकाश ठठेरे आदि शामिल रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय