Friday, April 25, 2025

नोएडा में सौतेला बाप बेटी को दिखाता था अश्लील वीडियो, गिरफ्तार

नोएडा। थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के एक नामी सोसायटी में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि वह उसकी 13 साल की बच्ची को कई दिनों से अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ गलत काम करना चाह रहा है। समझाने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
थाना सेक्टर-126 के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित एक नामी सोसायटी में रहने वाली एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका पति उसकी 13 वर्षीय बेटी को अश्लील वीडियो दिखा रहा था। वह बच्ची के साथ गलत काम करने की नीयत से इस कृत्य को कर रहा था।

 

 

[irp cats=”24”]

 

उन्होंने बताया कि आरोपी किशोरी का सौतेला पिता है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्जकर पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता हरजोत सिंह सोलंकी को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी का कहना है कि महिला ने उस पर गलत आरोप लगाये है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय