Monday, September 30, 2024

कांग्रेस की न्‍याय यात्रा के समापन को लेकर बैठक में बनाई गई रणनीत‍ि

रायपुर। पश्चिम विधानसभा के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय की अध्यक्षता में रविवार काे न्याय यात्रा के दाे अक्टूबर काे सफल आयाेजन काे लेकर रायपुर के विभिन्न ब्लाॅकाें में बैठक का आयाेजन किया गया। इस माैके पर विकास उपाध्याय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में हो रहे लगातार हत्या ,लूट ,डकैती, बलात्कार जैसे संगीन अपराध को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज नेतृत्व में न्याय यात्रा गिरौौदपुरी से 27 सितंबर से निकाली गई है, जिसका समापन रायपुर राजधानी के गांधी मैदान में दाे अक्टूबर को होना है।

इस यात्रा के सफल आयोजन के लिए 27 तारीख से ही कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता मजबूती से लगा हुआ है और आज तीसरे दिन न्याय यात्रा की भीड़ से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनता इस नाै महीने की भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है। विकास उपाध्याय द्वारा आसपास विधानसभा में लगातार ब्लाकों की बैठक ली गई, सबसे पहले अनुपम गार्डन में सरदार वल्लभभाई पटेल बा कांग्रेस कमेटी के बैठक आयोजित की गई। इसके तत्पश्चात शहीद भगत सिंह ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी की बैठक कुम्हार समाज भवन महादेव घाट रोड रायपुरा में आयोजित की गई, जिसमें विधानसभा के तमाम कांग्रेस की नेताओं कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में भीड़ लाने कि रूप रेखा तय की गई। वहीं महिला कांग्रेस को घर घर जाकर महिलाओं को निमंत्रण के साथ इस न्याय यात्रा में शामिल करने के लिए आग्रह करने को कहा गया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

महिलाओं को घर घर जाकर इस नाै महीने की सरकार के द्वारा किस प्रकार लगातार महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को बताना है और ज्यादा से ज्यादा संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है। दाे अक्टूबर को होने वाले इसमें यात्रा के समापन को इतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता मजबूती के साथ पार्टी के लिए खड़ा है और छत्तीसगढ़ की अस्मिता की लड़ाई के लिए अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ने को तत्पर है, यह संदेश बैठक के माध्यम से दिया गया l उपाध्याय ने बताया कि न्याय यात्रा के समापन को लेकर साेमवार से पश्चिम विधानसभा सहित राजधानी के समस्त वार्डों में नुक्कड़ सभा कर एवं पम्‍पलेट वितरण कर छत्तीसगढ़ सरकार की नाै महीने की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस भाजपा सरकार में हर वर्ग अपने को छला हुआ महसूस कर रहा है l आज के इस महत्वपूर्ण बैठक में शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बबीता नथथानी ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष एवं सभी पार्षद सहित कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय