Monday, February 24, 2025

मुजफ्फरनगर में आवारा कुत्तों ने किया बुजुर्ग किसान पर हमला, मौत, परिजनों में कोहराम

https://youtu.be/VmaxMhYEIpo

मुजफ्फरनगर। जिले के बुढाना कोतवाली क्षेत्र के जंगल में एक बुजुर्ग का खून से लथपथ शव मिला है। जानकारी के अनुसार, आवारा कुत्तों ने उस बुजुर्ग पर हमला किया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक बुढ़ाना क्षेत्र के बवाना गांव में खेत से संदिग्ध हालात में लापता बुजुर्ग किसान जल सिंह (80) का शव ज्वार के खेत में पड़ा मिला। परिजन वृद्ध को तलाशते हुए खेत में पहुंचे। शव को आवारा कुत्ते नोंचते हुए मिले। मृतक के बेटे कंवरपाल ने आवारा कुत्तों के हमले से अपने पिता की मौत होना बताया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बवाना का रहने वाला वृद्ध जल सिंह 31 अगस्त दोपहर को अपने खेत पर गए थे। वह वापस नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। अगले दिन जल सिंह का शव पड़ोसी छांगा के खेत में पड़ा मिला। पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के शरीर पर किसी जंगली जानवर के नोंचने के निशान थे।

मृतक के बेटे कंवरपाल ने पुलिस को बताया कि जंगल में आवारा कुत्तों का खौफ है। कुत्तों के हमले से अपने पिता की मौत होने की बात कही। पुलिस ने भी शुरुआती जांच में कुत्तों के हमले से वृद्ध की मौत होने की आशंका जताई है। सीओ गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चल सकेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय