Tuesday, April 29, 2025

मेरठ में 12 वीं में फेल होने पर छात्र ने किया सुसाइड,पंखे से लटका मिला शव

मेरठ। यूपी बोर्ड की कक्षा 12 में फेल होने से हाताश छात्र ने सुसाइड कर लिया। छात्र का शव घर में कमरे पर फंदे से लटका मिला है। छात्र के पिता की तीन साल पहले बीमारी के चलते मौत चुकी है।

मामला जानी थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर धौलड़ी का है। गांव में दिव्यांग सत्यपाल कश्यप का परिवार रहता है। सत्यपाल की तीन साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं। बेटा विकास अपनी मां के साथ गांव में ही रहता है। जबकि दो बहनों की शादी हो चुकी है।

विकास ने पतला निवाडी इंटर कालेज से कक्षा 12 की परीक्षा दी थी। जिसमें वह फेल हो गया था। फेल से हतोत्साहित होकर विकास ने बुधवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक पिता की मौत के बाद से विकास काफी परेशान रहता था। ग्रामीणों ने गमगीन माहौल में विकास का अंतिम संस्कार कर दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय