Friday, May 9, 2025

मुज़फ़्फ़रनगर के चीनी व्यापारी ने नोएडा में गोली मारकर किया सुसाइड, परिवार में मचा कोहराम

नोएडा। मुज़फ़्फ़रनगर के चीनी व्यापारी ने नोएडा में मानसिक तनाव के चलते लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि व्यापारी ने व्यापार में घाटा होने की वजह से यह कदम उठाया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

आपको बता दें कि अनिल कपूर मुज़फ़्फ़रनगर के मूल निवासी थे और नोएडा में रहकर व्यापार कर रहे थे। सतदेव ओमप्रकाश के नाम से उनकी मुज़फ़्फ़रनगर और नोएडा में फ़र्म है।

 

 

पुलिस के मुताबिक सेक्टर 47 के डी ब्लॉक में अनिल कपूर 56 वर्ष अपने परिवार के साथ रह रहे थे। वह चीनी के व्यापारी थे। बुधवार रात वह परिवार के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। कुछ देर बाद परिजनों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो कमरे की तरफ दौड़े। वहां उन्होंने व्यापारी को लहूलुहान पड़ा पाया। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

 

 

 

थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि सेक्टर-47 के डी- ब्लॉक में रहने वाले अनिल कपूर चीनी का व्यापार करते थे। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात को उन्होंने अपने घर पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। मृतक ने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजन ने बताया है कि वह कुछ समय से परेशान चल रहे थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय