Saturday, April 27, 2024

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने उठाई प्रदेश के बंटवारे की मांग, टोल टैक्स और सांसद विधायकों की बढ़ती निधि का किया विरोध

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों का एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी कों सौपा। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10 से 15 परसेंट टोल टैक्स बढ़ाए जाने का विरोध किया और उत्तर प्रदेश में शराबबंदी की मांग भी उठाई।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सांसद और विधायकों की निधि बढ़ाए जाने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए महिलाओं के आरक्षण की मांग की, उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि प्रदेश में तहसील कमिश्नरी जिले ना बनाई जाए। बल्कि पूरे प्रदेश का चार हिस्सों में बंटवारा हो। पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग हो बुंदेलखंड अलग हो मध्यांचल प्रदेश अलग हो। उन्होंने कहा इसके लिए चाहे हमें आंदोलन ही करना पड़े हम आंदोलन करने के लिए तैयार है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल माडी ने अवगत कराया कि पार्टी समय-समय पर समस्याओं को लेकर ज्ञापन के माध्यम से सरकार और आम जनता को जागरुक करने का काम करती है कहा कि सांसद और विधायकों की निधि बढ़ाने की बात चल रही है हम इसका विरोध करता है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी टोल टैक्स पर 10 से 15 परसेंट बढ़ोतरी की बात चल रही है इसका भी विरोध पार्टी करती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में तहसील कमिश्नरी और जिले ना बनाया जाए बल्कि प्रदेश का 4 हिस्सों में बंटवारा किया जाए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग हो बुंदेलखंड अलग हो मध्यांचल प्रदेश अलग हो। उन्होंने कहा इसके लिए चाहे हमें आंदोलन ही करना पड़े हम आंदोलन करने के लिए तैयार है। हम लोग हिंसक आंदोलन नहीं करेंगे बल्कि शांतिपूर्ण आंदोलन करके अपनी मांग जनता में फैलाने का काम करेंगे। और जो लोग चुनाव में वोट मांगने आएंगे उनको हम मजबूर करेंगे की प्रदेश का बंटवारा होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश के चार हिस्से में बंटवारा होता है तो इससे काफी फायदे होंगे इससे कानून- व्यवस्था मजबूत होगी। विकास होगा आज इतने बड़े प्रदेश में मुख्यमंत्री जी सभी जिलाधिकारियों के नाम भी नहीं जानते होंगे। जब 4 प्रदेश हो जाएंगे तो नाम भी जानेंगे और सब लोगों का विकास भी होगा अच्छे स्कूल खुलेंगे अच्छे अस्पताल खुलेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बहुत अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन बड़ा प्रदेश होने की वजह से कहीं ना कोई कमी रह जाती है।

उन्होंने कहा कि हमारी अलग राजनीतिक पार्टी है और गठबंधन का भी मालूम नहीं किससे होगा लेकिन हम उसी पार्टी का समर्थन करेंगे उसी से गठबंधन करेंगे जो प्रदेश के बंटवारे और महिला आरक्षण की बात करेगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय