Wednesday, July 24, 2024

सहारनपुर में धूप और लू ने छुड़ाए पसीने, 35.2 डिग्री पर पहुंचा पारा

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद में गर्मी लगातार बढ़ रही है। चिलचिलाती धूप के साथ लू भी चल रही है। न्यूनतम तापमान 22 और अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

मई के साथ गर्मी की भीषणता भी बढ़ने लगी है। जून के अंत तक गर्मी लगातार बढेगी। हालांकि 25 और 26 अप्रैल में भी अधिकतम तापमान क्रमश: 37 और 38 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन बीते कई दिन से रात में हल्की ठंडक है। लोगों को सुबह तीन बजे के बाद चादर ओढ़नी पड़ रही है।
आज सुबह से ही धूप चटक थी, जो 12 बजे के बाद और तेज हो गई। दिन भर तेज धूप के कारण हवा ने लू का रूप ले लिया। धूप के साथ गर्म हवाओं ने लोगाें को परेशान किया। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह  बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,348FollowersFollow
70,109SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय