Monday, April 28, 2025

मेरठ में पेपर मिल में ढांग के नीचे दबकर सुपरवाइजर की मौत, एक घायल

मेरठ। एनएच-34 पर सैनी गांव स्थित एक पेपर मिल में बुधवार सुबह सात बजे गत्ते की ढांग के नीचे दबकर सुपरवाइजर की मौत हो गई। एक मजदूर घायल हो गया।

 

परिजनों ने इस मामले में कार्रवाई से इनकार किया है। इंचौली थाना क्षेत्र के गांव महल निवासी मारूफ(29) पुत्र स्वर्गीय मजहर रिजवी एनएच-34 पर सैनी गांव स्थित एक पेपर मिल में करीब 12 वर्ष से नौकरी कर रहा था। वर्तमान में वह सुपरवाइजर था।

[irp cats=”24”]

 

परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह 6 बजे वह ड्यूटी पर पहुंचा। करीब 7 बजे वह गत्तों के बंडलों को लोडर से हटवा रहा था। उसी दौरान गत्तों की ढांग मारूफ के ऊपर गिर गई। वह उसके नीचे ही दब गया। ढांग की चपेट में अजय पुत्र चमन निवासी कसेरुबक्सर भी आ गया। आसपास के लोगों ने मारूफ को मशक्कत के बाद बाहर निकाला। करीब 8:30 बजे अस्पताल द्वारा दोनों को एंबुलेंस से गंगानगर एन ब्लॉक स्थित अमृत हेल्थकेयर सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल अजय का उपचार किया। सूचना पर इंचौली थाने से एसआई विजय शुक्ला व अन्य चार पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।

 

 

मारूफ की आठ माह की बेटी मरियम और पत्नी है।
परिवार में मारूफ की मां निशार, एक भाई मोहत्शीम और तीन बहनें शबा, निदा और अजमी हैं। दो की शादी हो चुकी है। करीब दो साल पहले मारूफ का निकाह सोफिया से हुआ था।  दोनों की आठ माह की बेटी मरियम है। घटना की जानकारी पर परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण हॉस्पिटल पहुंच गए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय