Monday, May 29, 2023

सुरजेवाला ने उठाया सवाल, जंतर-मंतर पर धरना दे रही बेटियों की गुहार क्यों नहीं सुन रही मोदी सरकार

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि हक की लड़ाई के लिए जंतर मंतर पर धरना दे रहे खिलाड़ियों की करुण पुकार सुनने के लिये मोदी सरकार तैयार नहीं है। इससे पता चलता है कि मोदी सरकार की प्राथमिकता में बेटियां और खिलाड़ी नहीं हैं।

- Advertisement -

सुरजेवाल ने ट्वीट कर सवालिया लहजे में कहा कि मोदी सरकार को देश की बेटियों की चीत्कार और न्याय की गुहार क्यों नहीं सुनाई देती? पिछले 26 दिनों से अपने साथ हुई ज्यादतियों के लिए न्याय मांगने के लिए दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रही हैं।

आगे सुरजेवाला ने कहा कि उन्होंने देश की बेटियों व नामी पहलवानों के बीच पहुंचकर अपना पूर्ण समर्थन दिया। दुनिया में अपनी ताकत का लोहा मनवाने वाली इन बेटियों के संघर्ष में हम मन-वचन-कर्म से साथ हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आरोपित के खिलाफ कार्रवाई के मामले में चुप्पी क्यों साध हुए है?

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कुछ महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। ऐसे में सिंह को सभी पदों से हटाने के लिए खिलाड़ी बीते कुछ दिनों से जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

- Advertisement -

 

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,201FollowersFollow
32,576SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय