Monday, April 28, 2025

गाजियाबाद में सिलिंडर की आग में झुलसे मकान मालिक के दामाद ने भी तोड़ा दम

गाजियाबाद। साहिबाबाद के टीला मोड़ क्षेत्र की न्यू डिफेंस काॅलोनी में 23 जून को सिलिंडर में आग से झुलसे मकान मालिक के दामाद सोनू ने भी सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पत्नी, बच्चे और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सफदरजंग अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।

 

टीला मोड़ पुलिस ने बताया कि मकान मालिक नाथूराम के दामाद सोनू फर्नीचर बनाने का काम करते थे। 23 जून को वह निर्माणाधीन मकान में दरवाजे को ग्राइंडर मशीन से काट रहे थे तभी आग लग गई। सिलिंडर में आग लगने से झुलसे सोनू को स्थानीय लोगों ने गाड़ी से दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से गंभीर हालत में उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था। उनके परिवार में पत्नी पूजा और दो बेटे व एक बेटी है। दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को घर लाया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय