Monday, May 19, 2025

फिर रिलीज होगी सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसकों को अपने प्रिय सितारे को एक बार फिर सात साल बाद बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। सुशांत की फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया था।

सुशांत सिंह राजपूत की ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ सिनेमाघरों में एक नहीं, बल्कि कई भाषाओं में रिलीज हो रही है। यह फिल्म अगले हफ्ते 12 मई को फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देगी और हिंदी के अलावा यह फिल्म तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी।

भारतीय क्रिकेट कप्तान धोनी के जीवन पर आधारित इस फिल्म को दुनिया भर में भारतीय प्रशंसकों ने पसंद किया था। फिल्म को फिर से रिलीज करने के पीछे प्रशंसकों को बड़े पर्दे पर क्रिकेट के जादुई पलों को फिर से जीने का मौका देना है।

फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, कियारा आडवाणी, दिशा पटानी, अनुपम खेर और भूमिका चावला ने भी अभिनय किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय