Saturday, May 18, 2024

नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दर्ज हुआ दहेज हत्या का मुकदमा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। थाना दादरी क्षेत्र के ग्राम कटहेरा में ब्याही एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उसके मायके वालों ने ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना दादरी में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि गांव कटेहरा में रहने वाले सुमित की शादी श्रीमती तनु से वर्ष 2020 में हुई थी। बीती रात को तनु को उसके ससुराल वालों ने गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने बताया कि आज सुबह को मृतका के पिता राजू लोहिया ने थाना दादरी में मृतका के पति सुमित भाटी, ससुर कृष्ण भाटी, सास श्रीमती बीना भाटी, देवर विनीत, ननद काजल तथा चचिया ससुर सतपाल को नामित करते हुए दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शादी के समय से ही आरोपी पक्ष दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी ना होने पर महिला की हत्या की गई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय