Tuesday, April 29, 2025

मुजफ्फरनगर में किशोरी की संदिग्धावस्था में मौत, पुलिस ने परिजनों को अंतिम संस्कार से रोका

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की फ्रेंड्स कॉलोनी में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में चुनरी के झूले में झूलते समय फांसी लग जाने से मौत हो गई। गमगीन परिजन अंतिम संस्कार के लिए शुक्रताल पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को शुक्रताल से वापस लाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार तितावी थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर खुर्द निवासी संजय पाल वर्तमान में फ्रेंड्स कॉलोनी में रहते हैं। परिवार में उनकी पत्नी रुमा और बेटे वंश के अलावा बेटी आराध्या थी। परिजनों ने बताया कि आराध्या अपने घर की खिड़की पर चुनरी के झूले पर झूल रही थी।

इस दौरान गले में चुनरी का फंदा बन गया। गंभीर हालत में आराध्या झूले में फंसी मिली, तो परिजनों के होश उड़ गए। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां आराध्या को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन शव घर ले आए।

[irp cats=”24”]

तत्पश्चात परिजन किशोरी के शव को लेकर अंतिम संस्कार करने के लिए शुकतीर्थ पहुंच गए तथा श्मशान घाट पर किशोरी का अंतिम संस्कार किया जा रहा था कि तभी सिविल लाइन थाने के उप निरीक्षक ललित कसाना मौके पर पहुंचे तथा अंतिम संस्कार को रूकवा दिया।

इसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय