Friday, April 26, 2024

नोएडा में महिला मित्र के घर पर गोली लगने से कांस्टेबल की संदिग्ध मौत

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली अपनी महिला मित्र के घर पर उनसे मिलने आए उत्तर प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल की गोली लगने से संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। गोली उसकी सरकारी पिस्टल से लगी है। वह जनपद ललितपुर में किसी अधिकारी के साथ गनर के रूप में कार्यरत था। वहां से गैर हाजिर होकर वह नोएडा आया था।
 पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय सुनीति ने बताया कि कुलदीप सिंह 26 वर्ष पुत्र सुनील सिंह  मूल निवासी जनपद जालौन मौजूदा समय में जनपद ललितपुर में पुलिस कांस्टेबल के रूप में तैनात था। वह एक अधिकारी के साथ गनर के रूप में तैनात था। उन्होंने बताया कि कुलदीप कल शाम के समय ललितपुर से थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली अपनी महिला मित्र से मिलने के लिए आया। आज उसका शव उसकी महिला मित्र के फ्लैट में मिला है।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 उन्होंने बताया कि मौके पर विधि विज्ञान की टीम को बुलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस विधि और अन्य जांच में पुलिस को पता चला है कि मृतक कांस्टेबल की शादी उसके घर वाले कहीं और पर तय कर दिए थे। वह अपनी महिला मित्र से शादी करना चाहता था। इस बात से वह परेशान था। उन्होंने बताया कि मृतक कांस्टेबल की महिला मित्र से भी बातचीत की गई है। उसने कहा है कि उसने अपनी सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या किया है।
उन्होंने बताया कि कांस्टेबल के महिला मित्र से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं कांस्टेबल के घर वालों ने हत्या की आशंका जताई है। डीसीपी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रहकर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि छुट्टी बंद होने के बावजूद कांस्टेबल जनपद ललितपुर से गैर हाजिर होकर अपनी महिला मित्र से मिलने आया था। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कांस्टेबल  सरकारी पिस्टल लेकर ललितपुर से नोएडा कैसे आया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय