Friday, April 26, 2024

नोएडा में बुजुर्ग की संदिग्ध अवस्था में मौत, परिजनों ने कहा हत्या,पुलिस जांच में जुटी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र के डेरिंन गुजरान गांव में रहने वाली एक 70 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। मृतक के परिजनों ने एक महिला के परिवार वालों पर हत्या करने की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि किरनपाल पुत्र स्वर्गीय छित्तर सिंह उम्र 70 वर्ष निवासी ग्राम डेरीन गुजरान को उसके परिजनों ने गंभीर हालत में उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया था। उपचार के दौरान आज उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतक का एक महिला के घर आना जाना था। महिला कैंसर से पीड़ित हुई तथा उनकी मौत हो गई। मृतक उसकी आत्मा की शांति के लिए कोई  पूजा पाठ करवा रहे थे। मृतक के परिजनों का कहना है कि महिला के घर वालों ने उनके साथ मारपीट की है, जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोट आई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट की पुष्टि नहीं है हुई है। डॉक्टरों ने विसरा पिजर्व किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय