Wednesday, March 26, 2025

स्वास्तिक संकल्प ट्रस्ट ने चलाया एक पेड़ मां के नाम अभियान

हरिद्वार। पर्यावरण संरक्षण से स्वास्थ्य संवर्धन का संकल्प लेते हुए स्वास्तिक संकल्प ट्रस्ट एवं हिम विलेज ई प्रहरी फाउंडेशन द्वारा जैसे स्वच्छ है घर बार, वैसे सुंदर हो हरिद्वार थीम के आधार पर गंगा तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पाैधरोपण भी किया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष चेतन चौबे ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान, नमामि गंगे आदि के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं वृक्षारोपण किया गया। साथ ही गंगा किनारे बनी झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने का निवेदन भी प्रशासन से किया गया। उन्हाेंने बताया कि गंगा किनारे बनी झुग्गी-झोपड़ियां गंदगी फैलाने का मुख्य कारण बन रही हैं। साथ ही नशेड़ियों का अड्डा व मीट मांस खाने की वीडियो भी सोशल मीडिया में देखी जा रही हैं। जो स्वच्छ भारत अभियान एवं नमामि गंगे आदि अभियानों को भी धूमिल कर रही हैं।

स्वयंसेवियों का उत्साहवर्धन करते हुए समाजसेवी कपिल जौनसारी ने कहा कि मां गंगा से सबकी धार्मिक भावनाएं जुड़ी हैं। इसीलिए इसे गंदा करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण में मुख्य रूप से एम.संजीव, पारस त्यागी, आदित्य प्याकुरेल, अजय, अनूप आर्य, रितेश पांडेय, सुरभि गुप्ता, वर्षा यादव, नीरज शर्मा, वशिष्ठ पांडेय आदि स्वयंसेवियों ने सहयोग प्रदान किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय