Saturday, May 10, 2025

भूमि विवाद व अवैध कब्जे की शिकायतों को गम्भीरता से लें सभी लेखपाल, डीएम ने दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर। तहसील खतौली में जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एवं मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर आम जनमानस की समस्याओं का निस्तारण किया गया।

संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त कुल 27 शिकायतों में राजस्व, भूमि विवाद अवैध कब्जा राशन कार्ड, चकबंदी आदि से संबंधित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुई, उक्त प्राप्त शिकायतों को जिलाधिकारी द्वारा गंभीरता पूर्वक सुनकर सम्बन्धित विभागों को प्रभावी एवं गुणवत्ता परक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया एवं सभी विभागों के सक्षम अधिकारियों को अवगत कराया गया कि शिकायतों का निस्तारण समय से किया जाए।

उन्होनें समस्त अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार तहसील में आये हुए फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण जांच कर समयानुकुल की जाए। उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अपर जिलाधिकारी वि /रा गजेन्द्र कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार, एसपी यातायात कुलदीप सिंह, उपजिलाधिकारी खतौली जीत सिंह राय, तहसीलदार खतौली श्रीमती आरती यादव सहित सम्बन्धित पुलिस अधिकारी गण एवं राजस्व टीम व सम्बन्धित प्रशासनिक अधिकारी गण उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय