Sunday, February 2, 2025

मुजफ्फरनगर में पीएनबी बैंक के लाकर में हुई छेड़छाड़, पीड़ित ने दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी

मुज़फ्फरनगर। नई मंडी में पंजाब नेशनल बैंक शाखा में बंद लॉकर से छेड़छाड़ होने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़ित अनिरुद्ध जैन ने नई मंडी थाने पहुंचकर तहरीर दी है।

बताया जा रहा है कि वर्ष 1982 से अनिरुद जैन के नाम से पंजाब नेशनल बैंक, नई मंडी शाखा में लॉकर है, जिसमें छेड़छाड़ की गई है। इस मामले में तहरीर मिलने पर नई मंडी थाना प्रभारी संतोष त्यागी ने शाखा प्रबंधक को थाने बुलाकर पूछताछ की है।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अनिरुद जैन ने लॉकर से सामान के कम होने की आशंका जताई है। शाखा प्रबंधक ने मीडिया कर्मियों से दूरी बनाए रखी और सवालों का जवाब नही दिया है।
शहर के बड़े उधोगपति पारस सरिया वाले संजय जैन के चाचाजी का यह मामला बताया जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय