Wednesday, April 2, 2025

भगवंत मान से पंजाब नहीं संभल रहा : तरुण चुघ

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने रविवार को आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पवित्र दिन पर अमृतसर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के साथ बेअदबी का जो काम हुआ है, वह बेहद दुर्भाग्य, निंदनीय और मन को कष्ट देने वाला है। तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार गहरी निद्रा में सो रही है। पंजाब का लॉ एंड ऑर्डर अस्त व्यस्त है और मुख्यमंत्री टूरिज्म में मस्त हैं। गणतंत्र दिवस का पवित्र दिन हो, संविधान लागू करने का दिन हो और संविधान निर्माता की मूर्ति के साथ बेअदबी की जाती है। पुलिस थाने के सामने संविधान की प्रतियां जलाई जाती हैं। यह घटना दुखद है और निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि इस घटना ने पंजाब सरकार की कानून-व्यवस्था की पोल खोल कर रखी दी है। भगवंत मान की सरकार हर मुद्दे पर फेल है। एक तरफ जहां सरकार सुरक्षा नहीं दे पा रही, वहीं महापुरुषों का अपमान हो रहा है। पंजाब सरकार को चाहिए कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। दोषियों के तार कहां तक जुड़े हुए हैं, पूरी जांच होनी चाहिए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जवाब देना चाहिए कि इस घटना में कौन-कौन लिप्त हैं। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि इस घटना से पंजाब सरकार में कानून-व्यवस्था की पोल खुल चुकी है। भगवंत मान से पंजाब नहीं संभल रहा है, हर मोर्चे पर आम आदमी पार्टी की सरकार फेल है।

बता दें कि पंजाब के अमृतसर में रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर एक युवक ने बाबा साहेब की मूर्ति को खंडित करने की कोशिश की। अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण के लिए लाई गई सीढ़ी से युवक चढ़ गया और हथौड़े से मूर्ति को खंडित करने लगा। उपद्रवियों का जब इससे भी मन नहीं भरा तो सामने रखे संविधान को आग के हवाले कर दिया। इधर इस घटना की जानकारी दलित समुदाय को हुई तो यहां पर आकर विरोध जताया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय