Monday, April 21, 2025

बिहार के नवादा से टाटा आ रही बस चांडिल में दुर्घटनाग्रस्त, पांच घायल

सरायकेला। जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 स्थित चिलुगू में शुक्रवार तड़के सुबह करीब 3:45 बजे बिहार के नवादा से टाटा लौट रही शिव शक्ति बस की आगे चल रहे ट्रेलर से टक्कर हो गई।

बस में सवार पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें दो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बस नवादा से चलकर टाटा की ओर आ रही थी। इस दौरान चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 पर चिलुगू के पास तेज रफ्तार बस ने पीछे से उक्त ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। बताया गया है कि बस में कुल 45 यात्री सवार थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि तड़के सुबह चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ होगा।

घटना के बाद मौके पर पहुंची चांडिल पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वही, पुलिस द्वारा बताया गया है कि बस के केबिन में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें दो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया है कि घटना के बाद सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है और बस में सवार अन्य यात्रियों को दूसरे बस के माध्यम से गंतव्य तक पहुंचाया गया है।

यह भी पढ़ें :  समस्तीपुर में महिला समेत चार लोगों पर एसिड से हमला, पुलिस ने शुरू की जांच
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय