Sunday, May 18, 2025

किशोरी ने लगाया गैंगरेप का आरोप, पिता ने दी आत्मदाह की चेतावनी, आरोपियों पर की कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर। एक किशोरी ने अपहरण कर 5 युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। किशोरी के पिता ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की तो वह परिवार सहित आत्मदाह कर लेगा।

थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी 21 मई को घर से लापता हो गई थी। उसकी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने गुमशुदा किशोरी को 5 दिन बाद बरामद कर लिया था। पीडि़ता का आरोप है कि पड़ोसी की लड़की बहला फुसलाकर उसको बाजार ले गई थी। जहां कार सवार पांच युवकों ने उसका अपहरण कर लिया था।

आरोप लगाया कि कार सवार युवक उसे नशीला पदार्थ सुंघा कर अनजान जगह ले गए थे। जहां सभी ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। पीडि़ता ने पुलिस से गुहार लगाई कि  उसके साथ ज्यादती करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। पीडि़ता ने पुलिस से इस मामले में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

जबकि पीडि़ता के पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। कहा कि आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो परिवार सहित आत्मदाह कर लेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय