Sunday, May 18, 2025

सेब खाने से दांत रहेंगे स्वस्थ

– सीतेश कुमार द्विवेदी

सेब ऐसा फल है जिसकी सभी मामलों में तारीफ की जाती है। प्रतिदिन एक सेब खाने वाले को बीमारी कम होती है एवं उसे डॉक्टर के पास जाने की जरूरत कम पड़ती है।

सेब में मौजूद पोटेशियम रक्तचाप नियंत्रित करता है। मधुमेह पीडि़त भी दैनिक एक सेब खा सकता है। यह मोटापा कम करता है, पेट साफ रखता है।

सेब खाने से दांत स्वस्थ रहते हैं, यह डेंटिस्टों ने निष्कर्ष निकाला है। सेब से दांतों की बु्रश जैसी संपूर्ण सफाई हो जाती है।

बाजार से खरीदे सेब को पानी में अच्छी तरह धोकर दांतों से चबाकर खाना चाहिए। यह दांतों को साफ रखेगा एवं इसमें मौजूद एसिड दांतों को निरोग रखेगा। इसको चबा चबाकर खाने से मसूड़ों का संपूर्ण व्यायाम होगा जिससे मसूड़े मजबूत रहेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय