Wednesday, March 26, 2025

सीबीआई, ईडी छापेमारी पर तेजस्वी ने कसा तंज, कहा, पहले शेर जैसे दहाड़ेंगे, फिर बोलेंगे म्याऊं

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोमवार को सीबीआई, ईडी के बहाने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हार स्वीकार कर ली है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा माइंड सेट वाले भी कुछ लोग हैं। अभी खबर चलाएंगे ये मिला, वो मिला, शेर जैसा दहाड़ेंगे, फिर 10 दिन बाद म्याऊं करेंगे।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जिस दिन सरकार बनी उस दिन भी छापे पड़े थे। उन्होंने कहा कि पहले क्रोनोलॉजी को समझिए। उन्होंने कहा कि उस छापे का क्या हुआ, जब कहा गया था कि 8 हजार करोड़ का है। उसका क्या हिसाब है। उस समय सभी उछल-उछल कर बोल रहे थे, जो भी डायरेक्टर है, स्क्रिप्ट राइटर है। उसे बदल देना चाहिए। कुछ नहीं मिला है।

उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि हमसे लड़ने की क्षमता उनमें नहीं है। औकात नहीं है। हमारी बहनों के यहां छापेमारी की। बहनों के ससुराल में सास है, ननद है, भौजाई है। सभी के गहने उतार कर फोटो लिए। अब अफवाह फैला रहे हैं कि इनके यहां गहने और रुपए मिले हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि इनके पास बिहार में कोई राजनीतिक जमीन, चेहरा और वोट नहीं है इसलिए ये संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रहे हैं। हम फर्जी इनटायर पॉलिटिकल साइंस वाले नहीं बल्कि रियल पब्लिक साइंस वाले समाजवादी लोग हैं।

भाजपाइयों के झूठ, अफवाह और फर्जी राजनीतिक मुकदमों से लड़ने के लिए जि़गर चाहिए। हमारे पास राजनीतिक जमीन भी है, जिगर भी है और जमीर भी है। आपके पास छल बल और धनबल है तो हमारे पास जन बल है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय