Monday, January 20, 2025

तेजस्वी यादव किसी भी कीमत पर छात्रों को न्याय दिलाएंगे – मृत्युंजय तिवारी

पटना। गांधी मैदान में अपने कार्यकर्ताओं के साथ धरना दे रहे जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी को लेकर उनके समर्थकों में गुस्सा है। वहीं इसको लेकर राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उनकी गिरफ्तारी को लेकर राष्‍ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, ”यह सब सरकार के द्वारा प्रायोजित था।

 

मोदी ने दिल्ली-एनसीआर में किया 12,200 करोड़ रु की परियोजनाओं का उद्घाटन, रैपिड ट्रेन में किया सफर

 

सरकार को छात्रों और नौजवानों के भविष्य की चिंता नहीं है। उन्‍होंने उनके भविष्य को अंधकार में कर दिया है। अपनी सियासत को छात्रों की आड़ में चमकाने के लिए वह यह सब कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, ”यहां सवाल यह उठता है कि जब गांधी मैदान प्रतिबंधित क्षेत्र है तो पुलिस प्रशासन ने पहले ही दिन उन्हें धरने पर क्‍यों बैठने दिया। इस पर पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े होते है। छात्रों- नौजवानों के भविष्य के साथ इन्होंने खिलवाड़ किया है। पहले छात्रों-नौजवानों को पुलिस से पिटवा दिया। अब नौजवान सरकार को माफ नहीं करेंगे। अब तेजस्वी यादव किसी भी कीमत पर छात्रों को न्याय दिलाएंगे।” वहीं जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी इस गिरफ्तारी पर रोष जताया है।

 

 

कांग्रेस और सपा के भ्रष्टाचार और गुंडाराज पर चलता है योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर : नायब सिंह सैनी

 

इस गिरफ्तारी पर बांका जिला धोरिया प्रखंड से मोहम्मद शहादत हुसैन ने कहा, ”हम लोग दो दिन से उनके साथ थे। प्रशांत किशोर आज किसी पहचान के मोहताज भी नहीं हैं। उनको हर कोई जानता है।” उन्होंने आगे कहा, ”हम शांतिपूर्वक रूप से धरने पर बैठे हुए थे। हमने कोई भी ऐसा काम नहीं किया कि हम पर इस तरह की कार्रवाई की जाए। हम लोग देर रात तक धरने पर डटे हुए थे।

 

संभल हिंसा में सीओ अनुज चौधरी को गोली मारने की हुई थी कोशिश, आरोपी सलीम दिल्ली से गिरफ़्तार

 

बाद में प्रशासन धरना स्थल पर आया और उन्होंने जो व्यवहार किया यह किसी से छुपा हुआ नहीं है। प्रशांत किशोर जैसे शख्स से अगर सरकार बात ना करना चाहे तो आप सोच सकते हैं कि सरकार की सोच कहां चली गई। हम सभी कार्यकर्ता मिलकर उन्हें सुबह से ढूंढ रहे हैं।” बता दें कि वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ बीपीएससी परीक्षा में धांधली और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,735FansLike
5,484FollowersFollow
140,071SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय

error: Content is protected !!