Thursday, May 9, 2024

यूपी में हवाओं की बदली दिशाओं से बढ़ा तापमान, बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

कानपुर। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बीते तीन दिनों कभी हल्की तो कभी तेज बारिश हुई और अप्रैल माह में 63 मिमी बारिश हुई। इससे लगातार तापमान गिर रहा था और 24 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया था। इस बीच सोमवार को हवाओं की दिशाओं में परिवर्तन हुआ तो अधिकतम तापमान 29 डिग्री पहुंच गया, हालांकि अभी भी सामान्य से आठ डिग्री कम है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी तीन मई तक हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने बताया कि एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान के उत्तरी भागों और उससे सटे पश्चिमी राजस्थान के भागों पर बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिम उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है। दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा रहा है। एक ट्रफ निचले स्तर पर विदर्भ से आंतरिक तमिलनाडु तक फैली हुई है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

अगले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। इसके साथ ही कानपुर मण्डल सहित बुंदेलखंड से सटे जिलों में भी और पूरे उत्तर प्रदेश पर बारिश के साथ ओलावृष्टि संभव है।

बताया कि अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 78 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 53 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं दक्षिण पूर्व रहीं जिनकी औसत गति 1.7 किमी प्रति घंटा रही। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही तीन मई तक मध्य तेज हवाओं, ओलावृष्टि एवं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय