Friday, September 20, 2024

नोएडा के बरौला गांव में हत्या से तनाव, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव में शनिवार की रात को पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने एक व्यक्ति को चाकू से गोदा, उसके बाद उसे मोटरसाइकिल से बांधकर पूरे गांव में घुमाया। युवक उसे घसीटते हुए बरौला पुलिस चैकी पर ले गए, जहां पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना पाकर बरौला चैकी पर भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए तथा उन्होंने जमकर हंगामा किया। घायल व्यक्ति को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

आज सुबह को पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने गई थी, तभी आरोपी पुलिस से हथियार छीनकर भागने लगे। पुलिस ने जब उन्हें रोकना चाहा तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई है। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। वहीं बरौला में हुई  एक व्यक्ति की हत्या से तनाव व्याप्त है। आज सुबह को अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था शिव हरी मीणा, पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम हरिश चंदर ने भारी पुलिस बल के साथ कानून व्यवस्था को बरकारार रखने के मकसद से फ्लैग मार्च किया।

 

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि बरौला गांव में रहने वाले अनुज तथा उसके चचेरे भाई नितिन ने बीती रात को बरौला गांव में ही रहने वाले मेहंदी हसन के साथ मारपीट की तथा उसे चाकू से गोद दिया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी मेहंदी हसन को बाइक में बांधकर घसीटते हुए गांव में घूमाते रहे, तथा उन्हें लेकर बरौला पुलिस चैकी पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर घायल मेहंदी हसन को तत्काल नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से आज सुबह को हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने के लिए बरौला नाले के पास लेकर गई थी। तभी टीम में शामिल एक दरोगा की पिस्टल छीनकर बदमाश भागने लगे। जब पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई।

 

उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दोनों आरोपी अनुज और नितिन के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वर्ष 2018 में मेहंदी हसन ने अनुज के पिता पर चाकू से वार कर उन्हें घायल कर दिया था। तब से अनुज मेहदी हसन से रंजिश रखता था। इसी बात को लेकर शनिवार की रात को दोनों पक्षों में कहां सुनी हुई थी।

 

वहीं इस घटना से आक्रोशित मेहंदी हसन पक्ष के लोगों ने बरौला चैकी पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। लोगों ने चैकी में तोड़फोड़ का प्रयास किया। अपर उपायुक्त ने बताया कि मेहंदी हसन की मौत की सूचना पर उसके पक्ष के लोग आए थे ,उन्होंने तोड़फोड़ की घटना से इनकार किया है। इस घटना के चलते बरौला गांव में तनाव व्याप्त है। आज सुबह को अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था शिव हरी मीणा, पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम हरिश चंदर ने भारी पुलिस बल के साथ बरौला गांव में फ्लैग मार्च किया।

 

 

पुलिस के अधिकारियों ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस घटना  की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लोगों ने इस घटना को लेकर तरह-तरह के वक्तव्य जारी किए हैं। कुछ लोग इस तालिबानी घटना कह रहे हैं, तो कुछ लोग इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बता रहे हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय