Tuesday, April 29, 2025

बहराइच में तेंदुए का आतंक, आठ वर्षीय बालिका को बनाया निवाला,ग्रामीणों में दहशत

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच ज़िले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग क्षेत्र के धर्मापुर गांव निवासी एक आठ वर्षीय बालिका को तेंदुआ घर से खींच ले गया। उसका शव बुधवार सुबह क्षत विक्षत हालत में बरामद किया गया।

 

वन विभाग के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के धर्मापुर रेंज अंतर्गत धर्मापुर गांव निवासी श्यामा (10) पुत्री चुन्नू मंगलवार शाम को घर के सामने अन्य बच्चों के साथ मौजूद थी। बालिका कुछ देर में बच्चों से अलग हुई। इसी दौरान एक तेंदुआ जंगल से निकल कर आया और बालिका को उठा ले गया। बालिका के देर तक घर न पहुचने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जिस पर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

[irp cats=”24”]

 

बुधवार सुबह सभी बालिका की खोजबीन कर रहे थे कि तभी घर से 200 मीटर की दूरी पर बालिका का क्षत विक्षत शव मिला। घटना की जानकारी रेंज कार्यालय में दी। वन क्षेत्राधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने डीएफओ को घटना से अवगत कराया। डीएफओ बी.शिव शंकर ने बताया कि बालिका को शाम को तेंदुआ खींच ले गया था। अलग-अलग टुकड़ों में शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि 10 हजार रूपये पीड़ित परिवार को विभाग की ओर से दिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय