Wednesday, May 14, 2025

ग्रेटर नोएडा में आवारा कुत्तों का आतंक, पुलिस पर किया हमला, दो सिपाही घायल

ग्रेटर नोएडा। नोएडा हो या ग्रेटर नोएडा, आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। आवारा कुत्तों के चलते अब रात में पेट्रोलिंग पर निकल रहे पुलिस वाले भी सेफ नहीं हैं।

ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना इलाके में सोमवार की रात आवारा कुत्तों ने दो पुलिसकर्मियों समेत कई लोगों को काटकर घायल कर दिया। पुलिसकर्मी पेट्रोलिंग के लिए निकले थे। आवारा कुत्तों के झुंड ने उन्हें दौड़ाया और बुरी तरीके से काट लिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि तीन अन्य लोगों को भी आवारा कुत्तों ने घायल किया है। यह कोई पहला मामला नहीं है। इस तरीके के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। लोगों के मुताबिक ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और अन्य प्राधिकरण की तरफ से आवारा कुत्तों पर कार्रवाई में की जा रही कमी के चलते मामले बढ़ते जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक जारचा थाना क्षेत्र में स्थित कलौंदा मार्ग पर सोमवार रात पुलिस गश्त कर रही थी। उसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने पुलिस पर हमला बोल दिया। इस हमले में कुत्तों ने दो सिपाहियों के पैर में काट लिया। उनको इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया। कुत्तों ने यह हमला समाना गांव में नहर की पटरी के पास किया। कुत्तों ने सिपाही दिनेश और राहुल के पैर में काट लिया। अन्य पुलिसकर्मियों ने डंडे से फटकार कर कुत्तों भगाया, लेकिन दिनेश और राहुल उनके निशाने पर आ गए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय