Wednesday, May 21, 2025

थाना सिविल लाईन पुलिस व एसओजी टीम ने गैंग का इनामी सरगना पकड़ा

मेरठ। थाना सिविल लाइन पुलिस व एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी पंचम सागर पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम गालबपुर ढकिया सैदरपुर थाना सैदपुर जनपद मुरादाबाद को सीताराम की पुलिया गिरफ्तार किया गया। इस गैग द्वारा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कार्यालय खोलकर रकम को दोगुनी करने का लालच देकर करोडों रुपयों की ठगी की गई। जिसके सम्बन्ध में विभिन्न थानों पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त पंचम सागर उपरोक्त को पकड़ने के काफी प्रयास किये गये। लगातार फरार चल रहा था। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त पंचम सागर उपरोक्त के नाम 15000/- रु0 का इनाम घोषित किया गया था। एसओजी टीम व थाना सिविल लाइन पुलिस को घटना के शीघ्र अनावरण हेतु निर्देश दिये गये थे। जिसके फलस्वरूप मोबाइल सर्विलांस एवं मुखबिरों की सूचना की मदद से शातिर अभियुक्त पंचम सागर उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय