Monday, May 19, 2025

ग्रेटर नोएडा में कोर्ट पेशी पर आए आरोपी ने ब्लेड से काटा गला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जिला न्यायालय में पेशी के लिए आए एक आरोपी ने अपनी गर्दन पर ब्लेड से हमला कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। न्यायालय में हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। आरोपी को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक जारचा कोतवाली क्षेत्र के पावली गांव निवासी शिवम कुमार पर दहेज हत्या का मामला दर्ज है। इस मामले में वह जेल गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर था। शुक्रवार को सूरजपुर स्थित जिला कोर्ट में एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम में मामले की सुनवाई थी।

मामले में वादी पक्ष की गवाही होनी थी, आरोपी शिवम भी कोर्ट पहुंचा था। इसी दौरान शिवम ने एक ब्लेड से अपनी गर्दन पर वार कर दिया। बताया जा रहा है कि वह ब्लड को अपने साथ छिपाकर लाया था। गर्दन पर ब्लेड लगते ही वह लहूलुहान हो गया। कोर्ट में जिसने भी इस दृश्य को देखा तो कोर्ट रूम में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिस शिवम को घायल अवस्था में अस्पताल ले गई।

पुलिस द्वारा बताया गया कि घायल को उपचार के लिए जिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उसके वकील मौके पर मौजूद हैं। उसके परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय