Sunday, May 19, 2024

मोरना में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुटा प्रशासन, आला अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायज़ा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मोरना। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा शुकतीर्थ में किया जायेगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाग लेंगे। सोमवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा हुआ है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

शनिवार को जिलाधिकारी व एसएसपी ने शुकतीर्थ में व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। वहीं मुख्यमंत्री द्वारा किसान संवाद को लेकर फिऱोजपुर के ग्रामीणों में भारी उत्साह बना हुआ है। शुकतीर्थ पहुँचे जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने हेलीपेड पर पहुंचकर आसपास के स्थानों का गहनता से निरीक्षण किया। श्मशान घाट के बराबर मेला स्थल पर दो हेलीपैड बनाये जा रहे हैं। अधिकारियों ने शुकतीर्थ के मार्ग की सुरक्षा व स्वच्छता का जायज़ा लिया तथा सभास्थल व गांव  फिऱोजपुर में जाकर व्यवस्था कार्यों का जायज़ा लिया।

 

मोरना मार्ग पर सभास्थल पर बड़े पण्डाल की तैयारी- मुख्यमंत्री जिस स्थान पर गत 22 जुलाई को सम्बोधित किये थे। उसी स्थान पर पुनः: बड़ा पण्डाल लगाया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्रीय मन्त्री अमित राठी ने बताया कि 2० हज़ार व्यक्तियों की व्यवस्था पण्डाल में की जा रही है।

 

फिऱोजपुर के ग्रामीणों में उत्साह का माहौल- फिऱोजपुर गाँव के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। गाँव में त्यौहार सरीखा माहौल दिखाई पड़ता है। ग्रामीण चौधरी वीरपाल सिंह ने बताया कि गांव में मुख्यमंत्री के आगमन से गांव में त्योहार जैसा माहौल है, सभी गांववासी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्सुक है।

 

ग्रामीण एक दूसरे को मुख्यमंत्री आगमन की बधाई दे रहे हैं। ग्रामीणों के रिश्तेदार परिचित गांव में अपनो के घर पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री की झलक पाकर दर्शन को आतुर ग्रामीण रास्तों में पलक पावड़े बिछाने को बेताब हैं। मुख्यमंत्री किसान प्रमोद बालियान के आवास पर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे। प्रमोद बालियान के आवास पर अधिकारियों का डेरा है, तो ग्रामीणों का कौतूहल बढ़ता जा रहा है।

 

चौथी बार शुकतीर्थ का दर्शन करने आयेंगे योगी- अध्यात्म और आस्था का केन्द्र श्रीमदभागवत की उदगम स्थली के दिव्य प्रसाद का दिव्य आकर्षण प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बार-बार धर्मनगरी की ओर खींचता दिखाई पड़ता है।

 

मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ का यह तीसरा कार्यक्रम होगा इसके पूर्व वह बीते 22 जुलाई 2०23 को शुकतीर्थ आये थे। इसके पूर्व वह 14 जुलाई 2०19 को वह स्वामी कल्याण देव महाराज की पुण्यतिथि पर शुकदेव आश्रम में आ चुके हैं। साथ ही मुख्यमंत्री बनने के पूर्व वह 3 सितम्बर 2०16 को हनुमन्तधाम में आयोजित कार्यक्रम में कार द्वारा पहुंचे थे। सोमवार को मुख्यमंत्री के रूप तीसरा व कुल चौथा आगमन होगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय