Friday, April 25, 2025

सहारनपुर में सिंचाई विभाग परिसर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सहारनपुर। थाना जनकपुरी अंतर्गत देहरादून रोड पर स्थित सिंचाई विभाग परिसर में एक युवक का शव पंखे पर लटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे मंे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

 

जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय अर्जुन पहले से ही सिंचाई विभाग परिसर में चाय की दुकान चलाता था। युवक अर्जुन ने सुसाइड करने से पहले बराबर में सो रहे भाई रोहित के कमरे में बाहर से कुंडा लगा दिया था। उसके बाद खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह होने पर जब बराबर में सो रहे भाई रोहित ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, तो दरवाजे का बाहर से कुंडा लगा हुआ था। उसने शोर मचाया उसके बाद पड़ोसियों ने दरवाजा खोला। वही मृतक के भाई रोहित ने बताया कि उसका भाई सिंचाई विभाग परिसर में चाय की दुकान चलाता था।

[irp cats=”24”]

 

अधिकारियों ने मिलकर एक सरकारी कैंटीन खुला दी। जिस कारण कैंटीन स्वामी ने अधिकारियों को शिकायत की। अधिकारियों ने दबाव बनाकर अर्जुन की दुकान को बंद करवा दिया था। जिसके बाद से वह डिप्रेशन में चला गया।

 

घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि घटना की जांच की जायेगी कि उसने किस मानसिक स्थिति में आकर यह कदम उठाया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय