Friday, April 25, 2025

मोदी ने देश को संविधान के अनुसार चलाया: जगपाल

सहारनपुर। नगर निगम द्वारा वार्ड 5 सड़क दूधली व वार्ड 13 की अमरदीप कॉलोनी में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन कर प्रधानमंत्री द्वारा लोगों के सामाजिक व आर्थिक विकास के लिए चलायी जा रही 17 विशेष योजनाओं से लोगों को अवगत कराया और योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया गया। उक्त कार्यक्रमों में पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गए और पूर्व विधायक जगपाल सिंह व भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी द्वारा लोगों को नागरिक का कर्तव्य पूरा करने व देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने की शपथ भी दिलायी गयी।

 

सड़क दूधली में पूर्व विधायक जगपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान के अनुसार देश को चलाया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपने को साकार किया है। प्रधानमंत्री ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री का लक्ष्य सबको आत्म निर्भर बनाना है। भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने कहा कि आज सरकार योजनाओं को लेकर आपके द्वार तक आयी है ताकि योजनाओं का लाभ समाज के आखिरी पायदान पर खडे़ लोगों को मिल सके। उन्होंने लोगों से सभी योजनाओं का लाभ उठाने का भी आह्वान किया।

[irp cats=”24”]

 

भाजपा के महानगर महामंत्री शीतल विश्नोई ने योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि 18 हजार गांवों में लोगों के घर बिजली पहुंचाने का काम प्रधानमंत्री ने किया है। प्रधानमंत्री मोदी बिना किसी भेदभाव के सबके लिए काम कर रहे हैं। अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने कहा कि योजनाओं का लाभ सबको मिलेगा तभी भारत विकासित राष्ट्र बनेगा। व्यापारी नेता जयवीर राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ही एक मात्र ऐसे नेता है जो भारत को दुनिया की नंबर एक ताकत बना सकते हैं। पीओ डूडा वेदप्रकाश व संतोष ने लोगों को विस्तार से अनेक योजनाओं की जानकारी दी।

 

 

इसके अलावा पूर्व पार्षद उमेश शर्मा, पूर्व पार्षद प्रमोद चौधरी, व डॉ.रामकेवल ने भी सम्बोधित किया। नवीन प्रजापति, रीता प्रजापति, विनोद प्रजापति ने सड़क दूधली में तथा वार्ड 13 में पार्षद आरती, ललता प्रसाद, नीरज कुमार, जसबीर राणा, मनोज सैनी,पार्षद प्रतिनिधि प्रविन्द्र, नरेश ढलोर व शोभाराम आदि ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रमों का संचालन डॉ.वीरेन्द्र आजम ने किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय