Tuesday, April 29, 2025

शामली में गुड आढ़तियों के खिलाफ फूटा कोल्हू संचालकों का आक्रोश, गुड मंडी में किया प्रदर्शन

 

 

[irp cats=”24”]

शामली। जनपद की नवीन गुड मंडी में आढ़तियों को अपना गुड बेचने आए कोल्हू संचालकों ने आढ़तियों पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। इस दौरान नवीन मंडी व मंडी के बाहर तक कोल्हू संचालको के ट्रैक्टर ट्रॉलीयो की लंबी कतारे लग गई। जिसके चलते सड़क पर घंटो तक जाम की स्थिति बनी रही। कोल्हू संचालकों का कहना है कि आढ़तियों द्वारा उनका तरह-तरह से उत्पीड़न किया जा रहा है। जो अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

मुज़फ्फरनगर में हिन्दू समाज उतरा सड़कों पर, बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार पर उठाई आवाज

आपको बता दें पूरा मामला शहर के नवीन मंडी स्थल का है। जहाँ रोज की भांति सैकड़ो की संख्या में कोल्हू संचालकों अपना गुड़ आढ़तियों को बेचने आए थे। जहाँ आढ़तियों के मन माने रवैया के चलते कोल्हू संचालकों के उत्पीड़न को लेकर कोल्हू संचालकों में आक्रोश फैल गया और सबने अपने वाहनों को जहां तहां खड़े कर आढ़तियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और इस दौरान अपना माल भी नही बेचा।

 

गुजरात के राज्यपाल व मुख्यमंत्री को महाकुंभ का निमंत्रण देने पहुंचे मंत्री कपिल देव व एके शर्मा

इस दौरान कोल्हू संचालकों की ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लंबी-लंबी कतारे मंडी के बाहर सड़क तक लग गई। जिससे वहां घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। प्रदर्शनकारी कोल्हू संचालकों का आरोप है कि हम जो गुड़ शक्कर का माल लेकर आढ़तियों के पास आते हैं और अगर हमारे माल में थोड़ा बहुत माल खराब निकल जाता है तो सारे के सारे माल पर बट्टा लगा दिया जाता है।

मुज़फ्फरनगर में अवैध खनन माफियाओं व ग्रामीणों में टकराव, दोनों में चले ईंट-पत्थर, माफिया गाड़ी छोड़कर फरार

 

जिससे कोल्हू संचालकों को आर्थिक हानि उठानी पड़ती है। इसके अलावा जिन कट्टों में कोल्हू संचालक अपना गुड़ शक्कर माल लेकर आते हैं। उसका भार महज 300 ग्राम है जबकि गुड आढ़तियों द्वारा उसका भार ज्यादा लगाया जाता है। जिसके चलते कोल्हू संचालकों को दोहरे मार झेलनी पड़ी है। इसी बात को लेकर गत दिवस भी विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी। लेकिन गुड़ आढ़ती अभी भी अपनी मनमानियों से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसके चलते कोल्हू संचालकों को मजबूरन धरना प्रदर्शन करना पड़ा है।

 

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय