Sunday, May 19, 2024

देश संविधान से चलता है, संविधान में विधायिका कार्यपालिका और न्यायपालिका का अपना महत्वः सतीश महाना

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि पिछले छह सात वर्षो में यू0पी0 तथा 2014 के बाद राजनीति के प्रति आम जनमानस की सोच में बदलाव आया है। इससे पहले राजनीति क्षेत्र से जुडे़ लोगों के प्रति नकारात्मक सोच हुआ करती थी । लेकिन अब राजनीति के प्रति आम जनमानस में बदलाव दिखने लगा है। अब राजनीति के क्षेत्र से जुडे़ लोगों को सम्मान की दृष्टि से देखा जाने लगा है।

विधान भवन के राजर्षि पुरुषोत्म दास टण्डन हाल में आज वाराणसी एवं चंदौली से भ्रमण पर आये व्यवसायिक क्षेत्र से जुडे परिवारों से शिष्टाचार भेंट करते हुए विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि देश संविधान से चलता है और संविधान में विधायिका कार्यपालिका और न्यायपालिका का अपना महत्व है। विधायिका में आम लोगों की रक्षा करना तथा उनके लिए कानून बनाना और जनहित की रक्षा करना होता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एक से एक बेहतरीन काम किए हैं जिसके कारण विधायिका का महत्व और बढ़ा है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

महाना ने कहा कि अब यूपी विधानसभा में ई विधान लागू हो चुका है जिसके तहत अब पूरी विधानसभा पेपरलेस विधानसभा हो चुकी है। इसके साथ विधानसभा में डॉक्टर ,एम0डी0, एम0एस0,एम0टेक, बी0टेक, एम0सी0ए0, बी0सी0ए0 है मैनेजमेन्ट, पी0एच0डी0, लॉ ग्रेजुएट है, महिला विधायक तथा युवा विधायकों के साथ अलग अलग गु्रप्स बनाकर बैठकें इन बैठकों में विधायकों से कहा कि आप लोग अपनी प्रतिभा का उपयोग जनहित के कामों में कीजिए। उनको यह भी बताया कि बार बार चुनाव कैसे जीता जाता है इसका भी प्रयास कीजिए। महाना ने बताया कि विधानसभा के अब तक चार सत्र आयोजित किए जा चुके हैं। इसमें केवल एक दिन 36 मिनट का सदन स्थगित हुआ है।

महाना ने आए हुए अतिथियों को बताया कि विधानसभा में जनता की समस्याओं को विधायक उठाते हैं। इसके साथ हर सम्बन्धित विभाग की अलग-अलग कमेटियां होती है। हर कमेटी के सदस्य होते है। विधानसभा के सत्र के बाद कमेटियों की बैठक होती है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि  विधायिका अपना काम करती है और कार्यपालिका अपना काम करती है।

महाना ने कहा कि पहले विधानसभा के  बारे में लोगों को जानकारी नहीं थी बस एक भवन के रूप में इसकी पहचान थी लेकिन अब आम लोग यहां आते हैं और इसके बारे में जानकारी हासिल कर रहे है। महाना ने कहा कि  उ0प्र0 की विधानसभा सिर्फ 403 सदस्यों की नहीं, बल्कि 25 करोड़ जनता की विधानसभा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण मनोयोग और जिम्मेदारी से कार्य करते हैं और यहां हम सभी एक परिवार के रूप में रहते हैं।

इस मौके पर रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन सतीश गुप्ता महामंत्री पंकज बिजलानी कोषाध्यक्ष, अशोक सुलतानिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राकेश जायसवाल सचिव, राजेश जायसवाल सह- सचिव, अजय राय, शिव पूजन जायसवाल सह सचिव अनूप साहू, आशीष गुप्ता, अमित गुप्ता आदि मुख्य तौर पर उपस्थिति थें

इस अवसर पर गणेश चन्द्र संत कबीर नगर से विधायक  व   विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय