Thursday, April 3, 2025

मण्डलायुक्त ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी समस्याएं, कहा- अधिकारी फिल्ड में निकलकर करे समाधान

मुजफ्फरनगर। मण्डलायुक्त लोकेश एम. द्वारा तहसील दिवस खतौली का आकस्मिक निरीक्षण कर लोगो की समस्याओं को सुना गया तथा शिकायतों के निस्तारण हेतु उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि अधिकारी फील्ड में निकलकर लोगों की समस्या का समाधान कराये। आम जनता से प्राप्त होने वाली शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये।

तहसील दिवस में जो शिकायतें प्राप्त होती है उनके निस्तारण के सम्बन्ध में अधीनस्थ अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा जो निस्तारण आख्या दी जाती है उसका रेण्डमली स्वयं भी मौके पर जाकर सत्यापन करें तथा सम्बन्धित व्यक्तियों से उनके मोबाईल पर वार्ता कर जानकारी प्राप्त की जाये कि क्या वास्तव में उनकी समस्या का समाधान हो गया है अथवा नहीं। जिन मामलों में अधीनस्थ अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा झूठी निस्तारण आख्या दी गयी है उसके सम्बन्ध में उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाये।

मण्डलायुक्त द्वारा यह भी कहा गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में बहुत लोग आते है शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाये तथा शासन द्वारा चलायी जाये योजनाओं से पात्रों को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाये।

तहसील दिवस में सुरेन्द्र राम, अपर आयुक्त सहारनपुर मण्डल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, मुजफ्फरनगर, उप जिलाधिकारी खतौली, पुलिस क्षेत्राधिकारी खतौली, तहसीलदार खतौली एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय