Sunday, April 27, 2025

आधे घंटे पहले जन्मी बच्ची को लावारिस हालत में छोड़ गए परिजन, नीकू वार्ड में कराया गया भर्ती

भरतपुर। जनाना अस्पताल के पालना गृह में आधे घंटे पहले जन्मी एक नवजात बच्ची को कोई व्यक्ति लावारिस हालत में छोड़कर चला गया। जैसे ही बच्ची के बारे में बाल कल्याण समिति के सदस्यों को पता लगा तो उन्होंने तुरंत बच्ची को जनाना अस्पताल के नीकू वार्ड में एडमिट करवाया गया। बच्ची फिलहाल स्वस्थ है।

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष गंगाराम पाराशर ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे कोई व्यक्ति एक नवजात बच्ची को छोड़कर चला गया। बच्ची का जन्म आधे घंटे पहले ही हुआ था। बच्ची के बारे में जैसे ही पालना गृह वालों को पता लगा तो, इसकी सूचना तुरंत बाल कल्याण समिति को दी गई।

इसके बाद बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष गंगाराम पाराशर जनाना अस्पताल पहुंचे और बच्ची को नीकू वार्ड में एडमिट करवाया। बच्ची की जांच की गई। बच्ची बिल्कुल स्वस्थ थी। इसके बाद उसे नीकू वार्ड में ही एडमिट किया गया है।

[irp cats=”24”]

बच्ची के परिजनों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय