Friday, April 18, 2025

सहारनपुर में शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेंज के जंगल में धधकी आग,विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू 

सहारनपुर। गर्मी की प्रचंडता बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग लगनी शुरू हो गई है।  शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेंज के जंगल में  अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर मौकै पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे की एलिवेटेड रोड के किनारे मोहंड रेंज की बुड्ढावन बीट का जंगल है।

 

आज दोपहर सड़क किनारे के जंगल में अचानक आग लग गई। वाहन चालकों ने इसकी सूचना रेंज कार्यालय पर दी। इसके बाद वन क्षेत्र अधिकारी मनोज कुमार बलोदी कर्मचारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।करीब आधा घंटा की मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।

 

माना जा रहा है कि किसी राहगीर द्वारा बीडी या सिगरेट पीने के बाद उसे बिना बुझाए ही फेंक दिया गया होगा। सूखे पत्ते और तापमान की अधिकता के कारण जंगल ने आग पकड़ ली। वन क्षेत्राधिकार मनोज कुमार बलोदी ने बताया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।

 

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में मिशन शक्ति फेज-5 : महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय