Monday, May 19, 2025

घर की छत पर सो रही युवती से आधी रात में छेड़छाड़, परिवार के लोगों ने आरोपी को जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंपा

मुजफ्फरनगर। अपने घर की छत पर सो रही युवती के साथ आधी रात में एक युवक द्वारा छेड़छाड़ की गई। युवती ने शोर मचाया तो घरवालों ने आरोपी को दबोचकर उसकी धुनाई कर दी, जिसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भरतिया कॉलोनी में एक युवती अपनी छत पर सो रही थी। आरोप है कि देर रात के समय पड़ोस का एक युवक सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ गया और उसने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। घबराई युवती चिल्लाई तो उसके परिजन भी जाग गए।

आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान परिजनों के छत पर आने पर आरोपी सीढी से उतर कर भागने का प्रयास करने लगा। उसी दौरान उसे दबोच लिया गया।

आरोपी की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी सावन पुत्र मदन निवासी वाल्मीकि बस्ती भरतिया कॉलोनी है।

पीड़िता के परिजनों का कहना है कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है। मारपीट के दौरान घायल आरोपी का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने छेड़छाड़ और अन्य धाराओं में आरोपी सावन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय